सोशल मीडिया पर संजना के 3,27,000 लाख फॉलोअर्स हैं।
सूरत/ सूरत के डूमस रोड पर VR मॉल के पास बाइक पर स्टंट करने वाली युवती को उमरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती सड़क के बीचों बीच स्टंट कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती जिस बाइक पर स्टंट कर रही थी, वह दूसरे की थी। फोटोशूट करने के लिए वह ऐसा कर रही थी। युवती ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसे देखकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर लड़की के हैं कई अकाउंट
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी युवती का नाम संजना उर्फ प्रिन्सी प्रसाद है। संजना का सोशल मीडिया पर कई अकाउंट है। बाइक स्टंट का वीडियो शूट करने के बाद वह अपलोड करती थी। वीडियो में युवती लाइट कलर का जींस, टी-शर्ट और रेट कलर का जैकेट पहन कर बिना मास्क लगाए फुल स्पीड में बाइक पर स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है।
किसी जागरूक नागरिक ने वीडियो को पुलिस कंट्रोल में भेज दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। बाइक का मालिक मोहम्मद बिलास रसूलभाई घांची बताया जाता है। सोशल मीडिया पर उसके 3,27,000 लाख फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया से संजना को अच्छी कमाई होती थी। उसके 80% पोस्ट बाइक और बुलेट के स्टंट के हैं। संजना बाइक स्टंट करने के लिए बारडोली से डूमस आती थी