कोरबा । जिले के एसईसीएल के आमगांव खदान के कोल स्टॉक में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगने से खदान प्रबंधन को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
1000

धू-धू कर जल रहे कोयले से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे खदान कर्मियों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयले से निकलने वाली जहरीली गैसें लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही हैं।बताया जा रहा है कि कई दिनों से लगी यह आग अब विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन अब तक प्रबंधन की ओर से आग पर नियंत्रण के ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।
