रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में हादसे का शिकार, 6 सदस्यीय बोट पलटी,भारतीय समेत 2 लापता ,बेहतर इलाज के लिए सिंघानिया किए गए मुंबई एयरलिफ्ट

दिल्ली। रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में हादसे का शिकार हो गए हैं। मालदीव के फेलिधू के पास उनकी स्पीडबोट पलट गई, जिसमेंल सिंघानिया को चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के समय बोट पर सिंघानिया के साथ 6 और लोग सवार थे, जिनमें से एक भारतीय समेत दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस
गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।