कोरबा। नगर निगम में शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कॉम्पीटीशन को रोके जाने की मंशा एवं अपने चहेते फर्म को निविदा दिलाने के लिए अतिरिक्त नियम-शर्ते लगाकर जेम में जारी बिड को निरस्त करने की मांग की गई है।

आयुक्त को अवगत कराया गया है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जारी बीड क. GEM/2026/B/7243190 दिनांक 28.02.2026 मे अतिरिक्त नियम-शर्तें डाला गया है जो शासन / संचालनालय द्वारा जारी निर्देश का पालन न करते हुए मनमानी पूर्वक निकाला गया है। अतिरिक्त नियम-शर्तें जो बीड में लगाया गया है। उसका विवरण निम्नानुसार है:-


उपरोक्त Additional terms and conditions (ATC) लगाया गया है, जो कि शासन के आदेशों का उल्घन हैं। कॉम्पीटीशन को रोके जाने की मंशा एवं अपने चहेते फर्म को निविदा दिलाने के लिए ऐसा निविदा आमंत्रित किया गया है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पत्र कमांक/ यां.प्र.-5/2025/6627, अटल नगर रायपुर दिनांक 31.07.2025 में निर्देशित किया गया है कि जेम पोर्टल से जारी बीड में Additional terms and conditions (ATC) नहीं लगाया जाना है। आदेश का पालन नहीं करना, प्रतिपर्धा को रोकना एवं भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले संबंधित अधिकारी पर अगर कार्यावाही नहीं होगी तो विवश होकर उच्च स्तरीय जांच के लिए बाध्य होना पडेगा।
आयुक्त,नगर पालिक निगम, कोरबा से की गई शिकायत में आग्रह किया गया है कि बीड क. GEM/2026/B/7243190 को निरस्त करने का कष्ट करेंगे।
