KORBA : BALCO के L&T कंपनी के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल,सैकड़ों कर्मचारियोंकी हड़ताल से काम ठप्प ….

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने बागी रुख अपनाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। एलएंडटी कंपनी में कार्यरत मजदूर बीते कल से हड़ताल पर हैं और आज भी उन्होंने सुबह से काम बंद रखकर प्रोजेक्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।

👉ऑफिस का घेराव, जमकर नारेबाजी

आंदोलनरत मजदूरों ने प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन से पूरे प्रोजेक्ट में कामकाज ठप हो गया है।

👉समान वेतन और सुविधाओं की मांग

मजदूरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें अन्य प्लांट्स की तरह केंद्र के समान वेतन और सुविधाएं दी जाएं। उनका कहना है कि पानीपत और सिंगरौली जैसे प्लांट्स में कर्मचारियों को अधिक दर पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि बालको में अब भी पुराने रेट लागू हैं, जिससे मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।

👉निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित

हड़ताल के कारण प्रोजेक्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और उनके सहायक बड़ी संख्या में शामिल हैं।

👉प्रबंधन का पक्ष नहीं आया सामने

बालको प्रबंधन से इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि बाद में इस पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।