कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहले मामले में आरोपी की पहचान प्रशांत साहू (24 वर्ष), निवासी कोरबा के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर 26 जनवरी 2025 से 18 मई 2025 के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में आरोपी शैलेष कुमार गडेवाल उर्फ छोटू (27 वर्ष), निवासी जिला जशपुर है। उस पर भी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर 4 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों मामलों की आगे की विवेचना जारी है।
