CG : दोकड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब विख्यात राम कथा वाचक संत चिन्मयानंद बापू के आगमन पर गूंजे जयकारे, इन मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना …..

जशपुरनगर/दोकड़ा । क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा एवं श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर बगिया में उस समय भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया, जब श्री राम कथा वाचक परम पूज्य संत चिन्मयानंद बापू का आगमन हुआ।

मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। संत चिन्मयानंद बापू ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ जी एवं महादेव जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संत के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।