KORBA : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : किंगमेकर तय करेंगे अध्यक्ष ! चारों उम्मीदवारों के बीच होगा कांटे का मुकाबला …..

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) महज एक दिन शेष रह गया है। दो वर्ष के लिए होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा और जोरदार मुकाबला तय हो गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ पदों पर निर्विरोध जीत ने अंदरूनी रणनीतियों और समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

सदस्यों वाले इस अहम चुनाव में अध्यक्ष पद सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस कुर्सी के लिए चार मजबूत दावेदार मैदान में हैं गणेश कुलदीप, राकेश दुबे, संजय जायसवाल और शिव नारायण सोनी। चारों ही उम्मीदवार अपने-अपने खेमों में अच्छी पकड़ और सक्रिय नेटवर्क के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में मुकाबला पूरी तरह कांटे का माना जा रहा है।

चुनाव की दिलचस्पी इस बार इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि “किंगमेकर” की भूमिका भी बेहद अहम मानी जा रही है। जिन पदों पर निर्विरोध जीत हुई है, वहां के चेहरे अब पर्दे के पीछे से समीकरण साधने में जुटे बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि अधिवक्ताओं का आशीर्वाद किसे मिलेगा और आखिरी वक्त में किसके पक्ष में हवा बनेगी, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

कोर्ट परिसर में दिनभर बैठकों, चर्चा और रणनीति का दौर जारी है। हर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अधिवक्ताओं का विश्वास किसके खाते में जाता है और कौन इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बाजी मारकर संघ की कमान संभालता है। अब देखना यह है कि किसकी हवा बनती है किसके खेमे की हवाइयां उड़ती है।