‘आप’ को बड़ा सियासी झटका , राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को दी मंजूरी ,अधिसूचना जारी ,नितिन नवीन ने लड्डू खिलाकर राघव चड्डा समेत इनका किया स्वागत ,आप ने बताया गैरकानूनी, विश्वासघात …

दिल्ली। देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP ) को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब राज्यसभा में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह सहित उसके 7 सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी के बाद जारी नोटिफिकेशन में इन नेताओं के नाम अब बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें 5 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के पास अब सिर्फ 3 सांसद ही बचे हैं।

👉कौन-कौन नेता हुए शामिल?

बीजेपी में शामिल होने वाले AAP के सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप कुमार पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने सार्वजनिक रूप से बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन सांसदों का स्वागत भी किया।

👉AAP का तीखा विरोध

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर AAP नेता संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे गैरकानूनी करार देते हुए कहा कि इन सांसदों की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नाराजगी जताते हुए इसे ‘विश्वासघात’ बताया।

👉सियासी असर

राज्यसभा में इस बदलाव से राजनीतिक समीकरण (Political Defection) पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। आने वाले समय में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।