बिरयानी बना काल , मौत की नींद सो गया पूरा परिवार ,पति- पत्नी ,बेटियों की मौत …..

दिल्ली। मुंबई के पायधुनी इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग की वजह से हो गई। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में 40 वर्षीय पति, उनकी 35 वर्षीय पत्नी और उनकी 16 और 13 साल की दो बेटियों शामिल हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब परिवार के करीबी रिश्तेदारों सहित कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे एक साथ बिरयानी खाई थी। बाद में बाकी रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। देर रात, 1:00 बजे से 1:30 बजे के बीच, कथित तौर पर परिवार के उन चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था।

अगली सुबह, 26 अप्रैल को लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच, उन चारों उल्टी और दस्त होने लगा। शुरुआत में उनका इलाज एक पारिवारिक डॉक्टर ने किया, और बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बावजूद, छोटी बेटी की मौत सुबह लगभग 10:15 बजे हो गई, जबकि पति की मौत उसी रात बाद में लगभग 10:30 बजे हुई। इलाज के दौरान पत्नी और बड़ी बेटी की भी मौत हो गई।