KORBA : भाई दूज पर 11 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश ,कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

0 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश के बाद स्थानीय अवकाश की तिथि में किया संशोधन

कोरबा । कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिले के पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है। जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए नई तारीख निर्धारित की है। ऐसे में जिले के लोगों को अवकाश संबंधी अपने जरूरी काम की योजना बनाते समय संशोधित तिथि का ध्यान रखना होगा।