KORBA : नहीं रहे पूर्व RI बलराम प्रसाद गोभिल,परिजनों ,शुभचिंतकों में शोक,कल निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा-कटघोरा। कटघोरा नगर के वार्ड क्रमांक 5 नवागांव निवासी और राजस्व विभाग के पूर्व आरआई (राजस्व निरीक्षक) बलराम प्रसाद गोभिल का 85 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हृदयघात आया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय गोभिल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके पुत्र कैलाश गोभिल, लक्ष्मी गोभिल और कमल गोभिल सहित अन्य परिजन शामिल हैं। वे अपने सौम्य स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। राजस्व विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया, जिसके कारण वे क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से कटघोरा नगर में शोक व्याप्त है और लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, सुबह 11 बजे नवागांव मुक्तिधाम (वार्ड क्रमांक 5) में किया जाएगा