KORBA : कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला , 2 आरोपी गिरफ्तार ,नौकरी भी गई …

कोरबा। कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को दीपका पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद आरोपियों को सीधे कटघोरा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। वहीं, अपराध की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने दोनों आरोपियों को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया है।

यह पूरी घटना २२ अप्रैल २०२६ की है। प्रार्थी राहुल सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह क्रांति दुकान के पास पहुंचा, तभी कार सवार आरोपी चंदन सिंह और राहुल सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आ धमके।
आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए पीड़ित को चलती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब आस-पास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी पीड़ित को मरणासन्न हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

👉पुलिस का एक्शन: हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

इलाज कराने के बाद पीड़ित ने दीपका थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता और चोटों को देखते हुए विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) जोड़ी।

👉दर्ज अपराध का विवरण:

अपराध क्रमांक: 188/2026

धाराएं: 109(1), 296, 351(3), 3(5) BNS

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो फिलहाल दीपका क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे:१. चंदन सिंह (25 वर्ष) – पिता: सत्येंदर सिंह, निवासी: मानियाराडीह (बिहार), हाल मुकाम: झाबर, दीपका।२. राहुल सिंह (24 वर्ष) – पिता: सिकंदर सिंह, निवासी: मानियाराडीह (बिहार), हाल मुकाम: झाबर, दीपका।
दीपका पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

👉मारपीट करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार

दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने कहा कि मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।