कोरबा। जिले में किसी तरह की किल्लत नहीं होने के प्रशासनिक दावों के बावजूद पेट्रोल पंप में डिब्बे और बोतल में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद 6000 रुपये का डीजल जबरन डिब्बे में भरवा कर ले जाया गया। इस डीजल को वापस लौटाने की बात को लेकर पंप के मैनेजर और संबंधित व्यक्ति के बीच जमकर मारपीट हो गई। सारी घटना आधी रात के वक्त घटित हुई।

घटना स्थल गोपीचंद पेट्राल पंप दीपका में शिवम शर्मा एवं संजू शर्मा ने मारपीट किया। गोपीचंद पेट्रालपंप दीपका के मैनेजर केसर खान पिता स्व. अंसार अहमद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह काम करके 18 मई के रात 11बजे अपने घर चला गया था। काउंटर का काम करने वाले रामकुमार एवं क्रिती कुमार जगत ने मोबाइल से रात 00.50 बजे बताया कि शिवम शर्मा जबरन जरीकेन लेकर आया और गाली-गलौच किया तथा केसर खान से बात होना कहकर 6000 रूपये का डीजल लेकर चला गया। यह जान कर केसर खान पेट्रोल पंप पर आया और अपने कर्मचारियो को बोला की डब्बा/जरीकेन मे तेल देना मना हेै, और शिवम के मोबाईल में कॉल कर डीजल वापस देने को बोला। शिवम गाली देने लगा और आकर बताता हूं कहकर कुछ समय मे आया और गाली देने लगा। मना करने पर हाथ- मुक्का से मारपीट किया है व पहने कड़े से भी मारने से गला के पीछे, कनपटी दोनो साईड एवं बायां हाथ- गला में चोंट लगी। केसर के गले में मौजूद सोने के चैन मारपीट से टूट कर गिर पड़ा व नहीं मिला। कुछ देर में अकाउंटेंट सत्यम भी आया जिससे भी गाली गलौच की गई। केसर खान की ओर से रिपोर्ट पर
शिवम शर्मा व संजू शर्मा के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
इसी तरह शिवम शर्मा पिता संजीव शर्मा, 30 साल, निवासी दीपका कालोनी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 19 मई को रात 1.30 बजे गोपीचंद पेट्रोल पंप के सुपरवाईजर केशर खॉन एवं अकाउंटेंट सत्यम ने उससे मारपीट किया है। रात 12.30 बजे वह अपनी गाड़ी के लिए डीजल लेने कैन लेकर पंप में गया। 8000 रुपये का डीजल लेने की बात पर केशर खान और सत्यम ने मिल कर मारपीट किया एवं डण्डा से केशर खान द्वारा हाथ,पीठ, गला में मारा है और गला को पकड़ कर मारने से सोने का चैन टूट गया है। शिवम शर्मा की रिपोर्ट पर केशर खॉन, सत्यम के विरुद्ध धारा115(2), 296, 3(5), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
