KORBA : ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ‘ संगीतमय श्री मद श्रीमद भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे ग्राम सलिहाभांठावासी ….

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा -सलिहाभांठा । तहसील बरपाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सलिहाभांठा की समस्त मातृशक्ति द्वारा द्वितीय वर्ष आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है। कथाव्यास प्रख्यात भागवत कथा आचार्य तिलकेजा वाले पंडित नूतन कुमार पांडेय के द्वारा भगवान लीलाधर की लीलाओं का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को भागवत कथा अमृत का रसपान कराया जा रहा है।

गुरुवार को कथा के पांचवे दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य संगीतमय झांकी निकाली गई । कान्हा बने दीपक जायसवाल के पुत्र राजदीप एवं वासुदेव बने सूर्यप्रकाश महतो जैसे यमुना पार कर गोकुल रूपी कथाप्रांगण पहुंचे श्रोतागण प्रफुल्लित हो उठे। अपने बीच तारणहार को पाकर आस्था एवं उल्लास में जमकर झूमे। यजमान ,युवक युवतियां ,बच्चे बड़े सभी ने भगवान कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशियाँ मनाई । शुक्रवार को कथा के छठवें दिवस भगवान की अनेक लीलाओं की कथा व रुक्मणी विवाह संपन्न होगा। सातवें दिन शनिवार को सुदामा चरित्र ,आठवें दिवस कथा समापन एवं चढोत्री नवमें दिवस गीता तुलसी वर्षा ,हवन सहस्त्रधारा ,गंगास्नान , कपिला तर्पण ,भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।