KORBA उपचुनाव : चर्चित बिंझरा जनपद सदस्य के रिक्त पर गोंगपा समर्थक कन्हैयालाल ने मारी बाजी ,166 वोटों से हासिल की जीत…

कोरबा । जिले के पाली तानाखार विधानसभा अंतर्गत उपरोड़ा जनपद के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 (बिझरा) में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। बेहद संवेदनशील और कड़े मुकाबले वाले इस चुनाव में“गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) समर्थक प्रत्याशी कन्हैया लाल चौहान ने शानदार जीत दर्ज की है।

कन्हैया लाल चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनीता यादव को 166 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही पूरे बिझरा क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

👉हत्याकांड के आरोपी को जनता ने नकारा

गौरतलब है कि यह उपचुनाव पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया था। इस चुनाव की सबसे चर्चित बात यह रही कि हत्या प्रकरण में आरोपी मुश्ताक मिर्जा ने भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि क्षेत्र की जनता ने आरोपी प्रत्याशी को पूरी तरह नकार दिया। कुल 8 प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में मुश्ताक मिर्जा केवल 379 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहा और शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना सका।

👉विधायक और प्रदेश नेतृत्व ने दी बधाई

”,“तुलेश्वर मरकाम विधायक” ने नवनिर्वाचित जनपद सदस्य कन्हैया लाल चौहान को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मरकाम ने भी इस जीत को क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

नतीजों की घोषणा के बाद गोंगपा समर्थकों और ग्रामीणों ने विजयी प्रत्याशी को कंधों पर उठाकर स्वागत किया। क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और विजय जुलूस के साथ जश्न मनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जनता ने न्याय और विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।

👉चुनाव परिणाम

प्रत्याशी पार्टी / स्थिति प्राप्त वोट परिणाम

कन्हैया लाल चौहान -गोंडवाना
गणतंत्र पार्टी- 892 -विजयी

अनीता यादव- निर्दलीय -726- द्वितीय स्थान

राजेंद्र सिंह -निर्दलीय- 511 -तृतीय स्थान

मुश्ताक मिर्जा – निर्दलीय- 379- चौथा स्थान