CG : पत्नी से अफेयर के शक में पति ने अपने ही वकील की पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मुवक्किल ने अपनी पत्नी से अफेयर के शक में अपने ही वकील को पत्थर से सिर पर वारकर मारा डाला. पूरी साजिश के तहत आरोपी ने पहले तो वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, जिससे वह तड़पने लगा. इसके बाद आरोपी ने पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. बताया जा रहा है कि आरोपी ने वकील का सिर इतनी बुरी तरह कुचला की उसको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

👉जिसका केस लड़ रहा था, उसी ने वकील को मार डाला

पूरा मामला मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी भोला मानिकपुरी (28) अपराधी प्रवृत्ति का भी है. इससे पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. वह उस पर कई आपराधिक मामले हैं. ऐसे में स्थानीय युवक वकील निखिल गोस्वामी (28) भोला मानिकपुरी के कई केस लड़ रहा था. इस सिलसिले में वकील निखिल का भोला मानिकपुरी के घर पर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान निखिल गोस्वामी की भोला मानिकपुरी की पत्नी से अक्सर मुलाकात होती थी. इस बीच दोनों करीब आए और निखिल गोस्वामी का भोला मानिकपुरी की खूबसूरत पत्नी से अफेयर हो गया. एक दिन अचानक घर पहुंचा तो निखिल ने वकील को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख तो मारने की योजना बना ली.

👉कैसे की हत्या?

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (04 जून, 2026) की रात को वकील निखिल गोस्वामी अपने एक दोस्त के साथ किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला बाहर आया. पहले घात लगाए बैठे भोला मानिकपुरी ने हमला बोल दिया, वहीं हमले के बाद वकील का दोस्त मौके से भाग निकला.