हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । सुशासन तिहार में पंचायत सचिवों पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं विकास कार्यों के लिए प्राप्त राशि(फंड) का दुरुपयोग/वित्तीय अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर एक्शन शुरू हो गया है। जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए कनकी एवं सरगबुंदिया के पंचायत सचिव को हटाकर एक बड़ा संदेश दिया है। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आमजनमानस में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है । जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के प्रति आभार जताया है।




गौरतलब हो कि हाल ही में संपन्न सुशासन तिहार में करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत कनकी के जनप्रतिनिधियों ने सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत के खिलाफ कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही ,विकास कार्यों के लिए प्रदत्त शासकीय फंड के दुरुपयोग किए जाने की कनकी के सुशासन तिहार में शिकायत की थी । इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के सचिव प्रमोद राठिया के विरुद्ध वहां के उपसरपंच पंचो एवं जनप्रतिनिधियों ने कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता के कारण कनकी के सुशासन तिहार में शिकायत की गई थी ।सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए त्वरित कार्रवाई की है । जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दोनों पंचायत के सचिव का स्थानांतरण कर दिया है ।
👉लक्ष्मीनारायण अमलडीहा भेजे गए ,प्रमोद जनपद अटैच,गितेंद्र पर जताया गया भरोसा दोनों पंचायतों की मिली कमान

कनकी के पंचायत सचिव
लक्ष्मीनारायण राजपूत का स्थानांतरण करते हुए अमलडीहा में पदस्थ किया है ,साथ ही सरगबुंदिया के सचिव प्रमोद राठिया का स्थानांतरण कर जनपद पंचायत कार्यालय करतला में संलग्न किया गया है ,इनके स्थान पर अमलीडीहा के सचिव गितेंद्र जायसवाल का स्थानांतरण कर ग्राम पंचायत कनकी में उनकी मूल पदस्थापना की गई है ,साथ ही पूर्व अनुभवों को देखते हुए उन्हें ग्राम पंचायत सरगबुंदिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिस पर शिकायत कर्ताओं ने जिला प्रशासन का आभार जाताया है।
