पुणे । बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत की जांच जारी है। सवाल उठ रहा है कि सिया गोयल शादी से इनकार कर सकती थी, आखिरकार उसने केतन अग्रवाल की हत्या का जाल क्यों बुना? पुणे पुलिस ने हर सवालों के जवाब दिए हैं।
पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल शादी करने को लेकर हिचकिचा रही थी। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन परिवार की तरफ से उसके ऊपर यह शादी करने का दबाव था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और डिजिटल व हालात से जुड़े सबूतों के विश्लेषण से पता चलता है कि सिया अपने लिए और समय चाहती थीं और परिवार की उम्मीदों के बावजूद शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं।
केतन अग्रवाल का और सिया का परिवार एक-दूसरे को पिछले 35 वर्षों से जानता था। दोनों ही परिवार पुणे के प्रतिष्ठित परिवारों में आते हैं। दोनों के पास ही बेशुमार दौलत थी। सिया की शादी उसकी बुआ ने केतन से फिक्स कराई थी।
👉20 साल की सिया, परिवार को थी शादी की जल्दी

केतन के परिवार ने कहा कि अब उन्हें सारा खेल समझ आ रहा है। सिया की उम्र महज 20 साल थी। केतन और उसके बीच 5 साल का गैप था। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस शादी के रिश्ते को ठुकरा दिया था लेकिन सिया का परिवार पीछे पड़ गया। वह बार-बार इस रिश्ते को करने के लिए दबाव डालने लगे। दोनों परिवारों के बीच दोस्ती और रिश्ते को देखते हुए आखिरकार उन्होंने हामी भर दी।
सिया का परिवार चाहता था कि यह शादी जल्द से जल्द हो जाए। केतन के दादा ने बताया कि दोनों परिवारों में 35 साल की दोस्ती थी। उन्होंने हमें धोखा दिया। उन्होंने कहा कि रिश्ता सिया की बुआ रेनू और फूफा नरेंद्र ने करवाया था। उन्होंने बार-बार कहा कि सिया बहुत शांत लड़की है। बहुत समझदार लड़की है। हम उसकी गारंटी लेते हैं।
👉सिया के परिवार को थी चेतन और सिया के रिश्ते की भनक?

केतन के परिवार ने बताया कि सिया के परिवार शादी की बहुत जल्दी कर रहे थे लेकिन लोगों को कभी शक नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उन्हें लगता है कि सिया और चेतन के अफेयर के बारे में सिया के परिवार को पता था इसलिए वे उसकी केतन से जल्दी शादी कराना चाहते थे। परिवार को चेतन और सिया का रिश्ता इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि उसके पिता की एक मामूली किराने की दुकान है और वह उसी दुकान में बैठता था, जबकि सिया का परिवार मसाले के कारोबार से जुड़े हैं और करोड़पति हैं।
👉सिया दबाव में शादी करने की भरी हामी
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जाहिर तौर पर शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार की तरफ से रिश्ता मानने का दबाव था। 26 साल के केतन की मौत 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में एक खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ (हादसे में मौत) माना गया था, क्योंकि सिया ने उनके परिवार को बताया था कि ट्रेकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था। हालांकि, अब पुलिस का आरोप है कि केतन को 20 साल की सिया और उसके कथित प्रेमी 22 साल के चेतन चौधरी ने खाई में धक्का दिया था।
👉सिया ने शादी टलवाने की भी कोशिश की थी
जांच के दौरान पुलिस को केतन के रिश्तेदारों से पता चला कि सिया ने पहले भी शादी को लेकर तारीख आगे बढ़ाने को कहा था। उसने कहा था कि क्या शादी को एक साल के लिए टाला जा सकता है। कपल की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर के एक पैलेस में उनकी शादी होनी थी। जब सिया को लगा कि अब उसकी शादी नहीं टल सकती तो उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
👉चेतन और सिया ने भागकर शादी करने की भी बात की थी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि सिया और चेतन के बीच इस बात को लेकर भी डिस्कस हुआ था कि वे भाग जाएं। लेकिन सिया इसके लिए राजी नहीं थी। वह चेतन के साथ भागकर शादी करके अपने परिवार की बदनामी नहीं चाहती थी।
👉बड़ी चालाकी से की गई केतन अग्रवाल हत्याकांड की प्लान
26 साल के केतन की मौत 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में एक खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ (हादसे में मौत) माना गया था, क्योंकि सिया ने उनके परिवार को बताया था कि ट्रेकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था। हालांकि, अब पुलिस का आरोप है कि केतन को 20 साल की सिया और उसके कथित प्रेमी 22 साल के चेतन चौधरी ने खाई में धक्का दिया था।

जांच में एक अहम सुराग तब मिला जब जांच गृह ने किले का सीसीटीवी फुटेज देखा। अधिकारियों ने देखा कि एक हुडी पहने आदमी केतन और सिया का थोड़ी दूरी से पीछा कर रहा था। उस व्यक्ति की पहचान बाद में चौधरी के तौर पर हुई। उसने सबका ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद उसने हुडी पहनी हुई थी। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान हमें घटना से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता चलीं जिनसे मिल सकता था और हमने गहराई से जांच शुरू की। हमने किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, जहां केतन और सिया को एक साथ चलते हुए देखा गया।
