रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना और सिटी कोतवाली पुलिस ने की।

पुलिस के अनुसार, दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38) के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में आरोपियों पर त्वरित व कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
