KORBA : युवती को वनरक्षक की नियुक्ति का फर्जी मेरिट लिस्ट व नियुक्ति पत्र थमाकर 5 लाख ठगे ,आरोपी के विरुद्ध की गई दस्तावेजी शिकायत …

कोरबा। अभ्यर्थी युवती को नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर शासन का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर धोखाधड़ी करने की शिकायत हुई है। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी, मंत्रालय में जान- पहचान होना बताकर वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों और वन मंडल अधिकारी के सील व हस्ताक्षर से वनरक्षक की नौकरी लगने का नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई है। चर्चा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा न सिर्फ एक, बल्कि कई लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगा गया है। उसकी ठगी का आंकड़ा लगभग 75 लाख तक पहुंच चुका है। अब शिकायत के बाद यह गंभीर जांच का विषय हो चुका है इसलिए पुलिस की जांच-पड़ताल के उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा।

पीड़ित बुधवार सिंह कंवर ग्राम पोड़ीखोहा धनगांव, अजगरबहार के द्वारा की गई शिकायत में उसने बताया है कि –
विनोद सिंह कारपे पिता राजकुमार कारपे ग्राम चोढा थाना हरदी बाजार तहसील पाली जिला कोरबा का निवासी मुझसे मेरे बहन विजय कुमारी की नौकरी लगाने के नाम से 493500 रुपये ठग लिए है। विनोद सिंह कारपे का मेरे गांव पोड़ीखोहा रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां से उनसे मुलाकात हुई। विनोद ने बताया कि वह क्राइम ब्रांच अधिकारी है और मंत्रालय तक उसकी पहुंच है। बहुत लोग को नौकरी लगवा चुका हु। तुम्हारा कोई करीबी होगा तो बताना लगा दूंगा। मेरी बहन विजय कुमारी ने वन रक्षक पद के लिए भरा था। तो उसने कहा कि मेरे को पता चला है तुम्हारी बहन ने वन रक्षक के लिए भरा है। उसका सिलेक्शन करवा दूंगा जिसके लिए 5 लाख रुपए लगेंगे। मुझे उसने भरोसे में ले लिया और मैने नगद राशि और ऑनलाइन पेमेंट किस्तो में करते हुए कुल 493500 रुपए दे दिया। जिसमे 50000 रुपए नगद मेरी मां से लेकर नवंबर महीना 2023 को अपने घर पोड़ीखोहा में दिया उस वक्त दिया उस वक्त मेरे साथ मेरी मां मेरे पिता जी और मेरे मित्र बाबू लाल राठिया मौजूद थे। जिसके बाद विनोद ने मुझे मेरी बहन विजय का वन रक्षक का मेरिट लिस्ट आकर दिया कि तुम्हारी बहन का नाम मेरिट में आ गया है। मेरिट सूची भी दिया जिसमें सरल क्रमांक 3 में मेरी बहन विजय का नाम अंकित है। मेरिट सूची कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ के लेटरपेड में है जिसमें प्रधान मुख्य वनसंरक्षक छत्तीसगढ़ का हस्ताक्षर है। जिसको दिखाते हुए बोला कि सब सेटिंग है नियुक्ति भी जल्दी हो जाएगा करके। कुछ दिन बाद मेरे घर आया और नियुक्ति पत्र घर आकर दिया कि नौकरी लग गई है। वह लेटर कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ का है जिसमें वनमंडल अधिकारी बिलासपुर का हस्ताक्षर है जिसमें नीले पेन से हस्ताक्षर और नीली स्याही से वनमंडल अधिकारी का सील लगा हुआ है। पैसा जल्दी जल्दी दो उसके बाद जा कर ज्वाइनिंग करना। फिर जोइनिंग के लिए जब फोन लगाया तब विनोद ने फोन उठाना बंद कर दिया। विनोद को मैने जो पैसा दिया अपने मोबाइल नंबर 7879780798 से Vinodsinghkarpe@okhdfc (9340857681) में कुल 97500 रुपए, 9340857681@ybl में 4000 रुपए, 9340857681@axl में 174000 रुपए, 9340857681@ibl में 28000 रुपए, vinodkarpe612@ybl में 21500 रुपए, vinodkarpe612@ibl में 5000 रुपए मेरे पड़ोस में चॉइस सेंटर संचालक रोहित कुमार के मोबाइल नंबर 9302307154 से 113500 रुपए भेजा। नगद और ऑनलाइन मिलकर 493500 रुपए विनोद को दिया। ज्वाइनिंग के लिए बार बार पूछने पर घुमाने से मै परेशान होने के बाद मैने मेरिट लिस्ट और नियुक्ति पत्र अपने करीबी जानकर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि दोनों लेटर फर्जी है। तब जाकर मुझे ठगी होने का पता चला। विनोद सिंह कारपे ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते नौकरी लगाने के नाम पर 493500 रूपये ठग लिए। साथ ही शासन का फर्जी लेटर बना कर मेरे साथ धोखा किया। विनोद को दिए गए रकम यूपीआई से दिया गया स्क्रीनशॉट प्रमाण स्वरूप संलग्न है। अतः आपसे निवेदन है विनोद सिंह कारपे के विरुद्ध मेरे साथ 493500 रुपए की ठगी किए जाने और शासन का फर्जी लेटर बना कर सील साइन मार कर धोखाधड़ी किए जाने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुझे ठगे गये रकम को वापिस दिलाने की कृपा करें।