कोरबा । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री कश्यप प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए प्रस्थान करेंगे।


प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचने के बाद वे वहां कुछ समय रुकेंगे तथा इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे फुटका पहाड़ के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर मंत्री श्री कश्यप पहाड़ भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे फुटका पहाड़ से कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे कापी प्वाइंट, बालको रेंज पहुंचकर वे वहां रुकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:30 बजे मंत्री श्री कश्यप कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज से ग्राम जमनीपाली के लिए रवाना होंगे।
शाम 4:30 बजे ग्राम जमनीपाली पहुंचकर मंत्री श्री कश्यप एनटीपीसी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में एनटीपीसी, एसईसीएल, एनटीपीसी एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात मंत्री श्री कश्यप का रात्रि विश्राम जमनीपाली में निर्धारित है।
