नेपाल । नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अब चीन-नेपाल सीमा पर बनी बैरियर झील के ओवरफ्लो होने से नई बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चीन और नेपाल ने अलर्ट जारी किया है और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क किया गया है।

नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब एक बार फिर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चीन-नेपाल सीमा के पास छोछेन खोला और प्योरपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी भूस्खलन से बनी एक बड़ी बैरियर झील में पानी लगातार बढ़ रहा है और झील के ओवरफ्लो होने के बाद इसके टूटने की आशंका बढ़ गई है।
खतरे को देखते हुए चीन और नेपाल की ओर कुछ इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, झील में गुरुवार सुबह तक करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका था और अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी आने का अनुमान था। अधिकारियों ने झील पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है।
