कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में न्यायिक कार्रवाई भी तेज होती नजर आ रही है। उत्तर बस्तर के चर्चित नक्सली मामले में DKSZC रैंक के नक्सली लीडर प्रभाकर और उसकी पत्नी DVCM रैंक की नक्सली राजे कांगे समेत 5 नक्सलियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा सुनाई है।

अदालत ने प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल के कारावास की सजा दी है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य नक्सलियों को 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
