कोरबा । बालको नगर के शांतिनगर में 15 वर्षों से लंबित रोजगार, पुनर्वास और अन्य मांगों को लेकर प्रभावित परिवारों ने चक्काजाम कर दिया। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों और प्रबंधन के बीच तीखी बहस भी हुई।
प्रभावित परिवारों का कहना है कि रोजगार और पुनर्वास समेत कई मांगें पिछले 15 वर्षों से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर शांतिनगर में सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया गया।

प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और प्रभावित परिवारों के बीच तीखी बहस की स्थिति भी बनी। हालांकि, चर्चा के बाद प्रबंधन और प्रभावित परिवारों के बीच अगले दिन बातचीत करने पर सहमति बनी।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। अब सभी की नजरें अगले दिन होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर समाधान की दिशा में चर्चा होगी।
15 साल से लंबित मांगें, सड़क पर प्रदर्शन और अब बातचीत की सहमति-देखना होगा कि अगली बैठक में प्रभावित परिवारों को क्या आश्वासन मिलता है।
