CG : राजधानी में धमकी और अवैध शराब के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई …

रायपुर। राजधानी रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अवैध शराब रखने के मामलों में कार्रवाई की है। खमतराई, पुरानी बस्ती, गांधीनगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

👉खमतराई में दो मामलों में अपराध दर्ज

खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित शर्मा कॉम्प्लेक्स में 3 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट के पैसे मांगने को लेकर इरफान खान के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्के से मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने अमन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया। इसी थाना क्षेत्र में बांधवा तालाब के पास पूजा माजनकपुरी के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के मामले में अरुण कोसले एवं विजय कोसले के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

👉पुरानी बस्ती में 3 मामलों में कार्रवाई

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहार चौक में अजमत दास के साथ कथित तौर पर बिना कारण गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और ईंट से मारपीट के मामले में तुषार ढीमर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
अश्वनी नगर में आयटन बाघ के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के मामले में पप्पू बाघ सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कोको तालाब, दंतेश्वरी मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को तोड़ने से मना करने पर हुए विवाद में लोहे के पाइप से मारपीट के आरोप में गौतम देवांगन के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया।

👉गांधीनगर में महिला से मारपीट का मामला

गांधीनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी गांव में मोनिका सोनकर के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट के मामले में चिरंजीवी सोनकर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

👉15 और 65 पाव देशी शराब जब्त

अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। दीनदयाल उपाध्याय नगर पुलिस ने चांगोराभाठा स्थित विनायक गार्डन में कार्रवाई करते हुए 15 पाव देशी शराब और बिक्री रकम 400 रुपये समेत कुल 1,900 रुपये का सामान जब्त किया। आरोपी चैतू देवांगन के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं सरस्वती नगर पुलिस ने कोटा स्थित मारुति लाइफस्टाइल के पास से 65 पाव देशी शराब जब्त की। इसकी कीमत 7,800 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी ननकू साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

👉कई इलाकों में पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। मारपीट, धमकी और अवैध शराब से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।