कोरबा। कनकेश्वरधाम कनकी स्थित कनकेश्वरी महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सजावट का कार्य कराया गया है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले शक्ति आराधना के महापर्व को लेकर ग्रामीण अंचल में उत्साह का माहौल है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। पर्व के दौरान कनकेश्वरी महामाया मंदिर में आसपास के गांवों के साथ कोरबा तथा पड़ोसी जिलों और राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। मंदिर प्रबंधन समिति ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने के लिए रसीद काटना शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में ज्योति कलश प्रज्वलित कराए जाएंगे। समिति द्वारा तेल ज्योति कलश के लिए 901 रुपये, घृत ज्योति कलश के लिए 1951 रुपये और जंवारा कलश के लिए 1351 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है। नवरात्रि को लेकर कनकी सहित आसपास के ग्रामीण
क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है।शहर खोजें
