नई दिल्ली। सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों से दिल्ली को अच्छा खासा नुकसान हो रहा है। सीजेपी ने दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पर शुक्रवार को प्रदर्शन का एलान किया जिसके बाद वहां कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया। त्योहारी सीजन के बावजूद कनॉट प्लेस में शुक्रवार दोपहर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।
दुकानें खुली थीं, लेकिन प्रदर्शनों और भारी पुलिस तैनाती के कारण खरीदारों की आवाजाही प्रभावित हुई। दुकानदार और विक्रेता इस पीक सीजन में कारोबार को लेकर चिंतित हैं।
👉वीकेंड में 80-90 प्रतिशत बिक्री होती है

वीकेंड में आमतौर पर 80-90 प्रतिशत बिक्री होती है। वेंगर्स के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अभी तो सामान्य ग्राहकों का 10 प्रतिशत भी नहीं दिख रहा। गुजरात से आई एक महिला विक्रेता, जो हर साल पारंपरिक उत्पाद बेचने आती हैं, ने बताया कि परिवार ने इस बार न आने की सलाह दी थी, फिर भी आईं लेकिन ग्राहक न के बराबर हैं।
👉बिक्री 10 प्रतिशत तक गिर गई
कनॉट प्लेस, खान मार्केट और पुरानी दिल्ली के कई बाजारों के व्यापारियों ने बार-बार हो रहे प्रदर्शनों से नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क बंद होने और आवाजाही पर रोक से बिक्री 10 प्रतिशत तक गिर गई है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर प्रदर्शनों को प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों से दूर रखने की मांग की है। कई व्यापार संघों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 26 अक्टूबर के लिए तय की है।
