0 15 लकी ड्रॉ पुरस्कार के माध्यम से आकर्षक उपहार जीतने का भी मिलेगा मौका
कोरबा। रौशनी का पर्व दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर में खरीदारी और उत्सव का माहौल बनाने के उद्देश्य से वीआर दिवाली एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह 2 दिवसीय प्रदर्शनी 31 अक्टूबर (शनिवार) एवं 1 नवंबर (रविवार) 2026 को फेस-1, दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन, आर.पी. नगर में आयोजित की जाएगी ।

प्रदर्शनी में लोगों को एक ही स्थान पर कपड़े, आकर्षक ज्वेलरी, बैग, गिफ्ट आइटम्स एवं दीपावली सजावट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 15 लकी ड्रॉ पुरस्कार होंगे, जिनके माध्यम से विजेताओं को आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।
प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का आनंद लेने एवं दीपावली की खरीदारी करने की अपील की है।
