शिवा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे ने उगले चौंकाने वाले राज ! कहा – कपड़े उतरवाकर शरीर पर… वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल, पैर तक दबवाती थी, डंडे के जोर पर करवाया था डांस…

उत्तरप्रदेश । लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्या के आरोप में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा अपने लिव-इन पार्टनर शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। कत्ल वाले दिन भी श्रद्धा ने अपनी बहन और ड्राइवर के सामने शिवा के कपड़े उतरवाकर उसे जबरन नचाया था और उसके शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी।

👉अंडरवियर में मिली थी लाश, डंडे के जोर पर करवाया था डांस

जब पुलिस ने शिवा का शव बरामद किया था तब उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और जगह-जगह लिपस्टिक के निशान मिले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जिसमें श्रद्धा ने खुद कबूल किया कि शिवा उसके कहने पर सब कुछ करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या वाले दिन भी श्रद्धा ने शिवा को बेइज्जत करने के लिए बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के सामने उसके कपड़े उतरवा दिए थे। आरोप है कि उसने डंडा दिखाकर शिवा को नाचने के लिए मजबूर किया और उसके शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी। वह अक्सर इसी तरह शिवा को जलील करती थी।

👉वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल, पैर तक दबवाती थी

जांच में पता चला है कि श्रद्धा ने शिवा को पूरी तरह अपने वश में कर रखा था। आरोप है कि उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो बना रखे थे जिनके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल करती थी और अपना रसूख दिखाकर डराती थी।

वह शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी और उसे अपनी मर्जी से कहीं बाहर भी नहीं जाने देती थी। अगर शिवा किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलता था तो वह तुरंत फोन करके उसे वापस बुला लेती थी।