सक्ती। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां रायपुर से डभरा की ओर आ रही मुस्कान बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान हरिशंकर चौहान (40), पिता बंसीधर चौहान, मोहरदास बैरागी (55), पिता बुद्धेश्वर दास बैरागी और शेतकुमार पटेल (62), पिता हरि प्रसाद पटेल, निवासी दर्री के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार मुस्कान बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
