कोरिया। तस्वीर में जमीन पर दीप जलाते नजर आ रही महिला छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव, बैकुंठपुर विधायक और राजपरिवार से आने वाली अम्बिका सिंहदेव हैं। वह बैकुंठपुर के कंचनपुर स्थित कोविड अस्पताल के समक्ष हर रोज उम्मीद का दीपक जला रही हैं। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव हर रोज कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाती हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव को कंचनपुर कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाते देखकर मरीजों के परिवारों में उम्मीद की किरणें जगती है। संसदीय सचिव ने बताया कि वे कोविड अस्पताल के बाहर रामनवमी से दीप जला रही हैं। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने आगे कहा कि हम बस सब कुछ अच्छा होने की ईश्वर से दुआ कर सकते हैं। इसी कामना के साथ मैं कंचनपुर कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाकर हर रोज प्रार्थना करती हूं।