कोरबा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के खिलाफ की गई एफआईआर एवं ‘टूल किट’ की सहायता से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा के
पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,मण्डल अध्यक्ष कोसाबाड़ी अजय विश्वकर्मा,शिव जायसवाल,अनिल वस्त्रकार,राजेश राठौर,बजरंग सुरेन्द्र,अनुराग सिंह ठाकुर,चंदन सिंह सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं पर बेबुनियाद किए गए एफआईआर व टूल किट मामले का विरोध किया।