पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में दीपका में कई जगह,धरना प्रदर्शन

दीपका – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपिका द्वारा अलग-अलग वार्डो में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसियों द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोरा लकडा, नगर पालिका दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान, एल्डरमैन केदार सिंह, विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीदेवी नायर, पूर्व पार्षद उत्तम कुमार दुबे, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता आरती महतो,कमलेश जायसवाल ,कपूर चंद साहू प्रदेश सचिव राजीव ब्रिगेड द्वारा ज्योति नगर एवं शिवम पेट्रोल पंप में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया इसी प्रकार जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि पोषकदास महंत एवं महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ऊषा राठौर द्वारा प्रगति नगर में गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया इसी तरह प्रगति नगर में ही पूर्व जिला महामंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व मे राजेश यादव ,निशू तिवारी,विनोद कर्ष एवं उनके साथियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया दीपका बस्ती मे मां समलाई मंदिर के पास पार्षद रामकुमार कंवर एल्डरमैन कुलदीप तिवारी दीपका चौक मे पार्षद गया प्रसाद चंद्रा ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप सिंह द्वारा दीपेश्वरी मंदिर के पास पार्षद अंजना जायसवाल के द्वारा गोपीचंद पेट्रोल पंप में युवा कांग्रेश के ब्लॉक अध्यक्ष लाला साहू के नेतृत्व में तारकेश्वर मिश्रा ,अफजलअली, बालेंद्र सिंह,भरत मिसा युवा कांग्रेसियों द्वारा बुधवारी बाजार में पार्षद हर्षित देवी राजपूत द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया |