हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने करतला विकासखण्ड के कोसाबीज केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस केन्द्र से जुड़ी महिलाओं से कोसा धागा उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने केन्द्र में अच्छी व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता जाहिर की तथा केन्द्र से जुड़ी महिलाओं को स्व सहायता समूह बनाकर रिवाॅल्विंग फण्ड उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
केन्द्र के प्रभारी ने कलेक्टर श्रीमती साहू को बताया कि कोसा धागा बनने की प्रक्रिया पांच चरणों में पूर्ण होती है। कोसा धागा कोकून से प्राप्त होता है और एक कोकून में लगभग 1500 मीटर धागा प्राप्त होता है।
केन्द्र के प्रभारी ने बताया कि लगभग 80 से 90 महिलाएं इस केन्द्र से जुड़कर अपनी आजीविका चला रही हैं और प्रत्येक महिला को लगभग 50 से 60 हजार रूपए की सालाना आमदनी हो रही है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने केन्द्र में अच्छी व्यवस्था को देखकर खुशी जाहिर की तथा केन्द्र से जुड़ी महिलाओं को स्व सहायता समूह बनाकर रिवाॅल्विंग फण्ड उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोसा धागे से बने कपड़ों को डिजाईनर और आकर्षक आधुनिक बनाए जाने पर जोर दिया तथा महिलाओं को इसके लिए तकनीकी मदद उपलब्ध कराए जाने का भी आश्वासन दिया।