चोरी के मुरुम से एनएच 130 में फोरलेन सड़क तैयार कर रही दिलीप बिल्डकॉन ,6 हाईवा सहित 1 पोकलेन जब्त

आखिरकार शिकायत के बाद जागा खनिज विभाग ,लगातार खनिज चोरी की शिकायतें के बाद रजकम्मा में कार्यवाई

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा।
एनएच 130 में शामिल कटघोरा- बिलासपुर तक फोरलेन सड़क तैयार कर रही दिलीप बिल्डकॉन शासकीय निर्माण कार्य में चोरी की सामग्री प्रयुक्त कर रहा है । शनिवार को पाली रोड रजकम्मा के समीप सड़क किनारे से मिट्टीकृत मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर 1 पोकलेन व 6 हाइवा सहित कुल 7 गाड़ियों को खनिज विभाग ने जब्त किया गया है।शीघ्र ही कंपनी पर अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
एनएच 130 में कटघोरा- बिलासपुर तक फोरलेन सड़क तैयार कर रही फर्म दिलीप बिल्डकॉन शासकीय निर्माण कार्य में चोरी की सामग्री प्रयुक्त कर रही है ।गौण खनिज संपदा का अवैध दोहन कर निर्माण कार्य की लागत बचाकर मुनाफा अर्जित करने में जुटी है। शिकायत के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने दबिश देकर रजकम्मा के समीप अवैध उत्खनन कर रहे 1 पोकलेन और परिवहन कार्य में लगे 6 हाइवा को जब्त किया है। उक्त कार्यवाही में खनिज विभाग के इंस्पेक्टर उत्तम खूंटे , राजेश दुबे,माखन खरे शामिल रहे। गौरतलब हो कि इस डीबीएल कंपनी का गौण खनिज संपदा का अवैध उत्खनन का यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी जिले में दिलीप बिल्डकॉन सड़क निर्माण का कार्य कर चुकी है। जिसमें अवैध रेत ,गिट्टी का उत्खनन कर निर्माण कार्य मे प्रयुक्त करने की शिकायत मिलती रही है। बावजूद इसके कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्यवाई नहीं हुई । डीबीएल को खनिज विभाग से सांठगांठ कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने में महारत हासिल है। कई मौकों पर अवैध उत्खनन परिवहन में कंपनी की गाड़ी पकड़ाई भी लेकिन अपने पैसे व प्रभाव के दम पर कंपनी के खिलाफ कार्यवाई करने खनिज विभाग के हाथ कांपते रहे। यह कार्यवाई भी शिकायत के आधार पर की गई है सूत्रों के अनुसार विभाग के असफरों को इसकी जानकारी पहले से ही है कि कौन सी जगह में कौन सा निर्माण कार्य चल रहा जिसमें फर्म गौण खनिज का अवैध उत्खनन परिवहन कर रही है। लेकिन यह कार्यवाई भी खनिज विभाग ने नवपदस्थ तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जानी जा रहीं कलेक्टर रानू साहू के कोपभाजन से बचने के लिए की है। जो महज दिखावा है । जिले में आए दिन रेत व अन्य खनिज के चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

वर्सन

जब्ती की कार्यवाई की है

दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के द्वारा अवैध मिट्टीयुक्त मुरुम उत्खनन कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त किया जा रहा था। टीम ने 1 पोकलेन और 6 हाइवा को जब्त किया गया है। जब्त वाहन के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है।

एस एस नाग ,उपसंचालक खनिज प्रशासन विभाग कोरबा