निगम ने नहीं सुनी पुकार ,भाजपा ने दर्री क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर भरी हुंकार ,बोले जब से कांग्रेस के महापौर बैठे तब से चल रहा कमीशन का खेल

नेताओं ने निगम प्रशासन को लिया कटघरे में कहा जन समस्याओं से नहीं है सरोकार , राज्यपाल के नाम प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल के द्वारा क्षेत्र में मूलभूत सुविधा सड़क,स्ट्रीट लाईट,पानी निकासी,शराब भट्टी को एक सप्ताह के भीतर अन्यत्र हटाने संबंधी ज्ञापन सौंपने के बाद भी निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाई नहीं किए जाने से नाराज जिले के भाजपा ने
दर्री मंडल की अगुवाई में बुधवार को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रभारी तहसीलदार सोनू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। किया । जिसमें प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं में प्रदेश सरकार व नगर निगम को कटघरे में लेते हुए जन आकांक्षाओं में विफल सरकार बताया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों के साथ छलावा कर के सत्ता में बैठी है और कोई भी जनहित का कार्य नहीं कर रही है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉ राजीव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र की सड़क,स्ट्रीट लाईट, शराब भट्टी का स्थानांरण सहित अनेक समस्याओं से क्षेत्र के जनमानस को न्याय दिलाना है।अगर अब भी शासन प्रशासन नहीं जागी तो आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।उन्होंने बिना नाम लिए अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए जनता का अपमान करना बताया।उन्होंने कहा कि कोरबा औद्योगिक जिला होने के बावजूद यहां का विकास होने की बजाय विनाश होता जा रहा है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा ने कहा कोरबा नगर पालिक निगम में जो भी विकास कार्य हुआ है वह सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि जब से निगम में कांग्रेस के महापौर बैठे हैं तब से सिर्फ कमीशन का खेल चल रहा है और जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।जो अब बर्दाश्त से बाहर है।इसके लिए आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री संतोष देवांगन,जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसी ठाकुर ,सीताराम राठौर,ईश्वर प्रसाद साहू,नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा,सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, आईटी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा,जिला सोशल मीडिया संयोजक अजय चंद्रा,भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्न पारखी,श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती अंजू सिंह,श्रीमती हेमा पांडे,श्रीमती रीना बरेठ,दर्री मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष कृष्णा यादव,महामंत्री मनोज यादव,महामंत्र मनोज लहरे,सभी पार्षदगण,मंडल के सभी मोर्चा के अध्यक्ष,महामंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।