कोरबा। अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने पूरे प्रदेश में 22 प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति की हैं।कोरबा से नपानि सभापित श्यामसुंदर सोनी को अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। वही कोरबा जिला ग्रामीण का अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी व कोरबा जिला शहर अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू को बनाया हैं।