सीएसपी सिन्हा को सम्मान के साथ दी गई विदाई,नव पदस्थ सीएसपी का हुआ स्वागत

कोरबा। दर्री सीएसपी के पद पर बेहतर पुलिसिंग करने वाले खोमन लाल सिन्हा को सम्मान के साथ विदाई दी गई। विदाई समारोह में नव पदस्थ दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह का स्वागत किया गया।

अवसर था पुलिस और पब्लिक के बीच की धुरी कहे जाने वाले दर्री नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा के सम्मान और विदाई समारोह का। सादगी पूर्ण हुए इस कार्यक्रम में उनके कार्यकाल को याद करते हुए अनिल द्विवेदी ने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने और जनता के कार्यो पर क्विक डिसीजन लेने वाले सीएसपी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। हम उनके उज्जल भविष्य की कामना करते है। नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा को सीएसईबी के वीआईपी गेस्ट हाउस प्रांगण में एक सादा समारोह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खोमन लाल सिन्हा पदोन्नति होकर 16 वीं वाहिनी डिप्टी कमांडेंट के पद पर स्थानांतरण होकर नारायणपुर जा रहे हैं। सम्मान समारोह में पुलिस प्रशासन और दर्री प्रेस क्लब के पत्रकार खोमनलाल सिन्हा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नव पदस्थ दर्री नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह का स्वागत किया गया। मंच का संचालन अनिल द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में निरीक्षक राजेश जांगड़े विजय चेलक व अभय कुमार बैस ने सीएसपी खोमन लाल सिन्हा के साथ किए गए एक साथ कार्यों को साझा किया। इस दौरान उप निरीक्षक इंद्रजीत नायक व नवल साव उपस्थित रहे लगभग 2 वर्ष के कार्य काल का अच्छा अनुभव रहा। इनके कार्यकाल में अपराधों पर लगाम लगा। अपराधों को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने का सार्थक प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था में नगरपुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कोरोना काल मे हॉटस्पॉट रहे कटघोरा लाॅकडाऊन के अवधि में भी पुलिस प्रशासन ने बेहतर कार्य किया। सीएसपी खोमन लाल सिन्हा ने कहा कि कोरबा जिले में पत्रकारों व पब्लिक का प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ अच्छा तालमेल रहा। कोई भी कार्य करने के लिए टीम भावना बेहद जरूरी है। सम्मान समारोह के कार्यक्रम दर्री प्रेस क्लब के सदस्य भागवत दीवान मणिपाल निंमजा ,संतोष पटेल संतोष गुप्ता अनिल द्विवेदी राजेंद्र तिवारी श्रीधर नायडू राजेश यादव विकास तिवारी लोकेश साहू अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।