कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह सार्वजनिक भोजली उत्सव समिति शिवनगर रूमगरा में आयोजित भोजली उत्सव में शामिल हुए।उन्होंने आयोजनकर्ताओं को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वर्तमान पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। हर्षोल्लास के साथ प्रदेश का लोकपर्व भोजली मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, आईटी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती रीना बरेठ, बाल्को मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, मधु सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सीताराम राठौर, वार्ड पार्षद श्रीमती पुराईंन बाई कंवर, दर्री मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मंडल सदस्य भरत पाल, बूथ अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, भरत साहू, हेतराम चंद्रा, श्रीमती विद्या शुक्ला, कोमल सिदार, रेशम लाल साहू, टीकाराम साहू, गोरेलाल चंद्रा, घनश्याम साहू, बाल कृष्ण यादव, मन्नू यादव, गोलू थापा सहित क्षेत्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ गणमान्य नागरिक एवं माताएं बहनें मौजूद रहे।