शादी के एक महीने बाद पत्नी ने दी गुड न्यूज, तीसरे महीने डॉ. ने जो NEWS दी वो सबके लिए शॉकिंग था

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश). शादी के बाद हर शख्स चाहता है कि जल्द ही वह पिता बन जाए। लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की दुल्हन बनने से पहले गर्भवती हो गई और शादी के तीन महीने बाद उसने बच्चे को जन्म दे दिया। पति ने जब पत्नी की इसके पीछे की कहानी सुनी तो वह शॉक्ड हो गया और कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंच गया।

दरअसल, लोहियानगर की रहने वाली एक लड़की की शादी इसी साल 18 मार्च को मोहन नगर के एक युवक के साथ हुई थी। पूरा परिवार नई नवेली बहु के आने से खुश था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दुल्हन का पेट बाहर निकलने लगा। जब देवरानी-जेठानी इसका कारण पूछतीं तो वह कोई ना कोई बहाना बना देती।

शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति से कहा कि वह प्रेग्नेंट है। पत्नी की यह बात सुनकर पति बेहद खुश हुआ और उसका ध्यान रखने लगा। इतना ही नहीं कोरोना के चलते क्लीनिक नहीं जाने की वजह से वह ऑनलाइन ही प्रेंग्नेंसी की सलाह डॉक्टरों से लेता रहा।

दूसरे महीने जब पत्नी का पेट ज्यादा बढ़ा देखा तो पति को कुछ शक हुआ और पूछा कि अचानक तु्म्हारा पेट बढ़ता ही क्यों जा रहा है तो पत्नी बोली कि गैस की समस्या से पेट फूल रहा है। इस तरह कई दिनों तक पति की बात को यूं ही टलती रही।

शादी का तीसरा महीना स्टार्ट ही हुआ था कि एक दिन पत्नी के पेट में दर्द होने के चलते वह उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। जहां अल्ट्रासाउंड में सारा राज अपने आप सामने आ गया। डॉक्टर ने युवक को बताया कि आपकी पत्नी पिछले 8 महीन से गर्भवती है, कभी भी डिलेवरी हो सकती है। इतना सुनते ही पति के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

बता दें कि महिला ने शादी के तीन महीने बाद ही एक बेटे को जन्म दिया है। युवक यही सोचता रहा कि शादी को तीन महीने हुए हैं और डिलेवरी कैसे हो गई। इसके बाद युवक पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के लिए थाने जा पहुंचा। इसके बाद युवक ने गाजियाबाद जिला अदालत में मामला दायर किया है।