CG : पुलिस विभाग में वेतन शाखा में ₹ 1.18 करोड़ की सेंध, ,आरक्षक ने मां के बैंक खाते में 5 साल में राशि किए ट्रांसफर ,आरोपी गिरफ्तार ,एक के बाद एक वेतन घोटाले से उठे सवाल …

रायपुर। जगदलपुर के बाद अब राजधानी रायपुर में भी पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा वेतन घोटाला सामने आया है। चौथी वाहिनी के वेतन शाखा में पदस्थ एक आरक्षक पर करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि आरक्षक कमलेश कुमार साहू ने विभागीय वेतन शाखा से अपनी मां के बैंक खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर किए। वहीं पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा होने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कथित गड़बड़ी 1 नवंबर 2012 से 1 अप्रैल 2017 के बीच की बताई जा रही है। इस अवधि में आरोपी आरक्षक ने वेतन शाखा में पदस्थ रहते हुए अपनी मां के बैंक खाते में कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

👉वेतन शाखा में पदस्थ रहते हुए किया गबन

बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश कुमार साहू चौथी वाहिनी की वेतन शाखा में कार्यरत था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर विभागीय राशि को अपनी मां के बैंक खाते में अंतरित किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

👉माना थाना पुलिस ने शुरू की जांच

करोड़ों रुपये की इस कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर माना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राशि किस प्रक्रिया के तहत ट्रांसफर की गई और इस पूरे मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।