CG : जंगल में 62 हाथियों के झुंड को इस युवक ने उकसाया , हरकत देख वन विभाग ने शुरू की युवक तलाश,देखें वायरल VIDEO…

बिलासपुर – मरवाही। जंगल में 62 हाथियों का दल… सामने एक युवक… और फिर ऐसी खतरनाक हरकत, जो पलभर में जानलेवा साबित हो सकती थी! मरवाही वन मंडल के जंगल से सामने आए इस वीडियो ने हर कोई खौफजदा हो गया। मरवाही वन मंडल के जंगल से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक हाथियों के दल के बेहद करीब जाकर उन्हें उकसाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है।

बताया जा रहा है कि मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों का दल पिछले 10 दिनों से विचरण कर रहा है। ऐसे में हाथियों के इतने बड़े दल के करीब जाकर उन्हें परेशान से कभी में गुस्से में हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं। उनके हमले से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में युवक की यह हरकत न सिर्फ उसकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है।

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।