खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को किया गया पुरष्कृत, सदभावना हॉकी मैच का भी हुआ आयोजन

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

कोरबा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर विश्वविख्यात स्व.मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में बनाया गया। खेल दिवस के अवसर पर कोरबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।  इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

खेल दिवस के अवसर पर हॉकी का सद्भावना मैच का भी आयोजन किया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने  सर्वप्रथम  दर्री चौक में स्थापित स्व मेजर ध्यानचंद  की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही विभिन्न खेल पदाधिकारी गण, खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि जिस तरह मेजर ध्यानचंद ने खेल के माध्यम से भारत का नाम विश्व पटल पर गर्व के साथ रौशन किया था, उसी प्रकार जिले के युवा वर्ग भी खेल के क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन करके देश-प्रदेश का नाम रौशन करे। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभापति  श्याम सुंदर सोनी, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, छग किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तारकेश मिश्रा, पार्षद द्वय पुराईन बाई कंवर, सुखसागर निर्मलकर , विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खिलाडीगण एवं गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहें।

हॉकी मैच के दोनों वर्ग में बालको बना चैंपियन

      खेल दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे से  सीएसईबी खेल मैदान में महिला एवं पुरूष वर्ग में हॉकी खेल के सद्भावना मैच का आयोजन किया गया जिसमें जिले की 10 टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे बालक वर्ग में विजेता का खिताब बालको हॉकी टीम एवं उपविजेता एच टी पी पी दर्री की टीम रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में बालको हॉकी टीम विजेता एवं साडा कन्या उ मा विद्यालय की टीम  उपविजेता रही। शाम 4 बजे आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर राजकिशोर प्रसाद  ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए, जिले के वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट खिलाडीयो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में जिले के  सतीश शर्मा-सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी कमला नेहरू महाविद्यालय, आर के पाण्डेय सेवानिवृत्त सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, ताइक्वाडो से संजय बरेठ, शफकत अली, म्यु थाई खेल से कमलेश देवांगन, हाकी से विनोद बरेठ,फुटबॉल से तन्मय गांगुली, श्रुति यादव-शूटिंग, आलोक गुहा-कैरम,राजेन्द्र तिवारी-व्हालीबाल, वेदिका साहू- एथलेटिक्स, जितेंद्र साहू-हैंडबाल, भारत  यादव- आर्चरी शामिल हैं। उक्त कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी आर के साहू, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी,खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रविन्द्र साहू एवं आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी आर के साहू ने किया। मैदान निर्माण में वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक प्यारे लाल चौधरी, के आर टंडन, सावित्री जायसवाल, बालको हाकी क्लब के गोपाल दास महंत, अजय तिवारी, धनराज का सहयोग रहा।