फिर बढ़ी धान खरीदी पंजीयन की मियाद ,अब इस तारीख तक होगा पंजीयन

रायपुर। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी पंजीयन की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। पहले 10 नवंबर धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तारीख़ थी। वहीं अब तारीख़ को 17 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

तारीख आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए अवधि बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत होगी। इसे लेकर प्रदेशभर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं सरकार द्वारा यह दूसरी बार धान खरीदी पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई है।