बालको कर्मचारियों की बल्ले बल्ले,इस साल मिलेगा सबसे ज्यादा बोनस

कोरबा। बालको में कार्यरत कर्मचारियों को इस बार सबसे ज्यादा बोनस 1लाख 8 हजार 212 रुपये प्रदान किया जाएगा। पिछली बार 87 हजार 616 रुपये बोनस राशि दो भागों में पहला दुर्गा पूजा एवं द्वितीय दीपावली पर्व पर प्रदान की गई थी। यह राशि अन्य उपक्रमों से ज्यादा है।

बालको प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद शनिवार को 15 फीसदी वृद्धि के साथ बोनस देने की सहमति जता दी। इसके आधार पर प्रत्येक बालको कर्मचारियों को 1लाख 8 हजार दो सौ बारह रुपये मिलेगा। पिछले वर्ष प्रबंधन ने दुर्गा पूजा के पहले 10 फीसदी वृद्धिकर 87616 रुपये प्रदान किया था। यह राशि दो किश्तों में दिया गया था। इस वर्ष एक मुश्त राशि भुगतान की जाएगी। यह बताना लाजिमी है कि कर्मचारियों को 10 फीसदी बोनस में वृद्धि के साथ पांच फीसदी की वृद्धि प्रॉफिट (लाभांश) के आधार पर दी जाती है। बोनस की राशि का भुगतान 13 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।