राशिफल 13 अक्टूबर 2021 : शनि की राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा शनिवार

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 16 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भी है जिसे पापांकुशा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के दिन किन राशि वालों को जीवन में सुखद परिणामों की प्राप्ति होगी।

चंद्रमा आज के दिन आपके एकादश भाव में विराजमान होकर विभिन्न स्रोतों से आपको लाभ प्रदान करेंगे। इस राशि के जातकों को बीते समय में किये गये निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा।

वृषभ:
आपके दशम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह विराजमान होंगे, सौम्य ग्रह चंद्रमा के इस भाव में विराजमान होने से कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठि बढ़ सकती है। पिता के साथ भी इस राशि के लोगों के संबंध सुधरेंगे। आज के दिन आपको अपने पिता से कोई जरूरी सलाह मिल सकती है। इस राशि के उन लोगों को रोजगार मिल सकता है जो अभी तक रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

मिथुन:
चंद्रमा आपके द्वितीय भाव के स्वामी है और आज के दिन आपके नवम भाव में विराजमान होंगे। चंद्रमा की यह स्थिति आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से लाभ प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के जातकों को भी मनचाहे परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं।

कर्क:
आज के दिन चंद्रमा आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे। चंद्रमा की यह स्थिति आपके लिए बहुत फायदेमंद नहीं कही जा सकती, अपने स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज के दिन मन में कोई अंजाना भय भी घर कर सकता है, इसलिए योग ध्यान करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

सिंह:
आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आजे के दिन देखने को मिलेंगे। चंद्रमा की आपके सप्तम भाव में स्थिति आपके जीवनसाथी के लिए भी अच्छी है, यदि जीवनसाथी नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आज के दिन उनको कोई उपहार या प्रशंसा कार्यक्षेत्र में मिल सकती है।

कन्या:
आपके छठे भाव में आज चंद्र ग्रह मौजूद होंगे, इसलिए आज के दिन उन लोगों से बचकर रहें जो आपके सामने तो आपकी तारीफ करते हैं और पीठे पीछे आपके खिलाफ साजिश करते हैं। आज अपने मनोभावों पर भी काबू रखें और वाद-विवाद की स्थिति में ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें।

तुला:
आपके लिए आज का दिन सुखद रहेगा। इस राशि के जो विद्यार्थी आरंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उनको अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे शिक्षा जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक लवमेट के साथ वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक:
चंद्रमा आपके नवम भाव के स्वामी हैं और वर्तमान में आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का मौका इस दौरान मिल सकता है। इसके साथ ही इस राशि के जातक नया वाहन या प्रॉपर्टी इस दौरान खरीद सकते हैं।

धनु:
आपको आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी की मदद से आप सही नतीजों पर पहुंच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बीतेगा छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।