लद्दाख में आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे

लद्दाख मौसम केंद्र के अनुसार लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। द्रास में पिछले पांच दिनों से रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

लद्दाख में आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख मौसम केंद्र के अनुसार लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। द्रास में पिछले पांच दिनों से रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लेह-मनाली राजमार्ग दर्रे पर मध्यम वर्षा या हिमपात की आशंका जताई है। इसी तरह,गुलमर्ग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पहलगाम, जोजिला के सोनमर्ग और जांस्कर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।