युवक ने आत्मग्लानि में जहर पीकर दे दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट- लिखा, मैंने बहुत गलत काम किए, भगवान मुझे माफ नहीं करेगा

कोरबा। गुरुवार देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। घर में तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो इस बात का पता चला। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि मैंने बहुत गलत काम किए हैं, भगवान मुझे कभी माफ नहीं करेगा।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांठा निवासी आकाश (20) पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ खेती किसानी करता है। वह रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद लौटा तो अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने उसे उठाया तो उल्टियां होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई।

लड़की की चक्कर में खुदकुशी की आशंका

जांच के दौरान उसने इशारे से जहरीला पदार्थ पीने की बात बताई है। हालांकि यह नहीं बता सका कि क्या पीया है और जान देने की कोशिश क्यों की आशंका है कि किसी लड़की के चक्कर में आकाश ने जान दी है। पुलिस जांच कर रही है।

ये जिंदगी नहीं चाहिए, तकलीफ़देह हो गई है

आकाश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मेरे लिए ये जिंदगी तकलीफ देह हो गई है। लिहाजा यह जिंदगी नहीं चाहिए। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत गलत काम किए हैं। जिसके लिए उसे भगवान भी माफ नहीं करेगा। यही वजह है कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। आकाश ने इस आत्मघाती कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को भी कुछ नहीं बालेने की विनती की है।