हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। पहाड़ी कोरवा एक युवक ने 3 दिन पहले डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ की चढ़ाई में ले जाकर दफना दिया। जब एक अन्य ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर वारदात स्थल के लिए पुलिस रवाना गई लेकिन अभी लौटी नहीं है।
मामला बालको थाना के अधीन रजगगामार चौकी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पतरापानी में धानकछार गांव का है । यह पहाड़ी कोरवाओं का है। गांव से करीब 9 किमी ऊपर पहाड़ पर भी कुछ ग्रामीणों ने बस्ती भी बसा रखी है।बस्ती निवासी बिहानु कोरवा ने रविवार रात पत्नी रतिनो 30 वर्ष की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ पर ही जंगल में दफना दिया और खुद नीचे गांव में आ गया।बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां दुर्गन्ध आने पर उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। बहरहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
बस्ती के लोगों को पता था, लेकिन सब चुप रहे
बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां काफी बदबू आ रही थी। उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर देर रात ही पहाड़ पर टीम गई है, लेकिन अभी तक लौट नहीं सकी है। बताया जा रहा है कि बस्ती वालों को हत्या का पता था, लेकिन सब चुप रहे।
दो साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की बच्ची भी
ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। हालांकि हत्या को लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बोल रहा है। पहाड़ पर 20 से 30 परिवार रहते हैं। यह सभी बीच-बीच में राशन लेने के लिए नीचे आते हैं। पहाड़ पर नेटवर्क नहीं होने से पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।